8 Hindi Ncert Cbse Guide, Vasant Bhag-3, लाख की चूड़ियाँ - Textbook Exercise Answers

 

Class 8, Solution of Ncert Cbse Hindi 

Vasant Bhag 3, लाख की चूड़ियाँ 

Textbook Exercise Questions

प्रश्न - अभ्यास (कहानी से)
Class VIII, Ncert Cbse Hindi Vasant (Basant) - लाख की चूड़ियाँ - Sample Questions and Solutions [Read]   
प्रश्न १: बचपन में लेखक अपने मामा के गाँव चाव से क्यों जाता था और बदलू को 'बदलू मामा' न कहकर 'बदलू काका' क्यों कहता था ?

उत्तर: बचपन में लेखक अपने मामा के गाँव बड़े चाव के साथ जाता था। उसके चाव का कारण यह था की वहाँ उसे ढेर सारी लाख की रंग-बिरंगी गोलियां मिलती थीं। उसका मन मोह लेती थीं। बदलू लेखक के मामा के गाँव का था अतः उसे उसको 'बदलू मामा' कहना चाहिए था, पर वह बदलू मामा न कहकर 'बदलू काका' कहता था। इसका कारण यह था की गाँव के सभी बच्चे उसे 'बदलू काका' ही कहा करते थे। लेखक भी उनकी देखा-देखी उसे 'बदलू काका' ही कहता था।
प्रश्न २: वस्तु विनिमय क्या है ? विनिमय की प्रचलित पद्धति क्या है ?
उत्तर: 'वस्तु विनिमय' में एक वस्तु को दूसरी वस्तु देकर लिया जाता था। वस्तु के लिए पैसे नहीं लिए जाते थे। वस्तु के बदले वस्तु ली-दी जाती थी। लोग अनाज देकर चूडियाँ ले लेते थे।
विनिमय की प्रचलित पद्धति मुद्रा (पैसा) है।

प्रश्न ३: 'मशीनी युग' ने कितने हाथ काट दिए हैं।' - पंक्ति में लेखक ने किस व्यथा की ओर संकेत किया है ?
उत्तर: इस पांति में लेखक ने इस व्यथा की ओर संकेत किया है कि मशीनों के आगमन के साथ कारीगरों के हाथ से काम-धंदा छिन गया। मानो उनके हाथ ही कट गए हों। मशीनों ने लोगों को बेरोजगार बना दिया।
प्रश्न ४: बदलू के मन में ऐसी कौन-सी व्यथा थी, जो लेखक से छिपी न रह सकी ?
उत्तर: बदलू के मन में इस बात कि व्यथा थी कि मशीनी युग के प्रभावस्वरुप उस जैसे अनेक कारीगरों को बेरोजगारी और उपेक्षा का शिकार होना पड़ा है। अब लोग कारीगरी की कद्र न करके दिखावटी चमक पर अधिक ध्यान देते हैं।

प्रश्न ५: मशीनी युग से बदलू के जीवन में क्या बदलाव आया ?
उत्तर: मशीनी युग से बदलू के जीवन में यह बदलाव आया की वह बेरोजगार हो गया। काम न करने से उसका शरीर भी ढल गया, उसके हाथों-माथे पर नसें उभर आईं। अब वह बीमार रहने लगा। 
























याँ - CBSE Sample Questions - Answers   

2 comments:
Write comments