Cbse Hindi Sample Questions - Class 8, NCERT Vasant Bhag 3 वसंत भाग ३ - दीवानों की हस्ती

 

दीवानों की हस्ती

NCERT Class 8, Hindi Course 'A' - Vasant (Basant) Bhag 3 

अन्य आवश्यक प्रश्न (Solution of extra important CBSE sample questions)

प्रश्न १: कवि ने इस कविता में दीवानों की क्या विशेषताएँ बताईं?
उत्तर: कवि ने इस कविता में बताया है की दीवाने मनमौजी स्वभाव के होते हैं। वे एक जगह टिक कर नहीं रहते हैं। वे लोगो के सुख-दुःख के साथी होते हैं। विशेषकर गरीबों के लिए अपना प्यार लुटाते हैं। दीवाने मान-अपमान, भलाई-बुराई, अपने-पराये की भावना से ऊपर उठे होते हैं। वे किसी दुसरे के बनाए बंधन से बंधकर रहना नहीं जानते। वे किसी को बददुआ नहीं देते। सब को समान दृष्टि से देखते हैं।

प्रश्न २: इस कविता में जीवन के प्रति कौन-सा दृष्टिकोण झलकता है?
उत्तर: इस कविता में जीवन को पूरी मस्ती के साथ जीने का दृष्टिकोण झलकता है। हमें स्वच्छंद जीवन जीना चाहिए। किसी के बंधन में बंधकर जीना ठीक नहीं हैं। गरीबों के प्रति सहानुभूति रखनी चाहिए। किसी के साथ वेदभाव नहीं करना चाहिए।

प्रश्न ३: इस कविता से आपको क्या प्रेरणा मिलती है?
उत्तर: इस कविता में हमें यह प्रेरणा मिलती है की हमें मनमौजी प्रवृत्ति का होना चाहिए। हमें बन्धनों में बंधकर नहीं रहना चाहिए। स्वच्छंद जीवन जीना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। लोगों के सुख-दुःख में साझीदार होने तथा सभी भेदों से ऊपर उठकर जीवन बिताने की प्रेरणा भी हमें इस कविता से मिलती है।

See Textbook Exercise Answers

Ncert Cbse Hindi Guide - Class VIII, Vasant Bhag 3 वसंत भाग ३ - दीवानों की हस्ती [Read]

3 comments:
Write comments