Bharat Mera Desh Mahan - Hindi Essay, Nibandh, Rachna, Lekh - भारत मेरा देश महान

 

Bharat Mera Desh Mahan -  भारत मेरा देश महान 

(Hindi Nibandh, Essay & Paragraph in Hindi)
प्राकृतिक सुंदरता
मेरा देश भारत संसार के सारे देशों का सिरमौर है। दुष्यंत और शकुंतला के पुत्र भरत के नाम पर इस देश का नाम 'भारत' पड़ा।  माँ भारती के सिर पर हिमालय मुकुट के समान शोभायमान है। गंगा तथा यमुना इसके गले का हार है। दक्षिण में हिंदमहासागर भारत माता के चरणों को निरंतर धोता रहता है। भूमध्य रेखा के समीप स्थित होने के कारण यहाँ समशीतोष्ण जलवायु पायी जाती है। संसार में केवल भारत ही एक ऐसा देश है जहाँ षडऋतुओं का आगमन होता है। 
https://www.cbsencertsolution.com representative image
“जिसकी सुहानी हर सुबह, हर शाम है; 
हर दर्द वो सह गया, पर आज भी मेरा भारत महान है। “
श्रेष्ठ सभ्यता एवं संस्कृति
भारत की सभ्यता एवं संस्कृति संसार की प्राचीनतम सभ्यताओं में गिनी जाती है। ज्ञान के स्रोत वेदों का प्रादुर्भाव इसी धरती पर हुआ। अपने आदर्श एवं आध्यात्मिक मूल्यों के कारण भारत की संस्कृति एवं सभ्यता आज भी विध्यमान है। हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन आदि धर्मों की जन्मभूमि भारत ही है। भारत श्री राम, कृष्ण, बुद्ध, महावीर, आर्यभट्ट, ज्योतषी तथा गणितज्ञ ब्रह्मगुप्त, नानक, मीरा, तुलसी, कवीर, विवेकानंद, परमहंस रामकृष्ण, गांधीजी, नेताजी सुभाषचंद्र बोस जैसे महापुरुषों की भूमि है। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हुए आपस में प्रेमपूर्वक रहे। हमारी इसी विशेषता पर संसार को आश्चर्य है - अनेकता में एकता, विविधता में एकता, भारत की विशेषता। 
धन-संपन्नता
भारत पर प्रकृति की विशेष कृपा है। यहाँ खनिज पदार्थों की भरमार है। अपनी अपार संपदा के कारण ही इस देश को 'सोने की चिड़िया' संज्ञा दी गयी है। 
सबसे बड़ा गणतंत्र
भारत संसार में सबसे बड़ा गणतंत्र है। १५० करोड़ लोगों की भावनाओं का आदर करते हुए सरकार चलाना किसी करिश्मा से काम नहीं, जो भारत में ही संभव है। अलग-अलग भाषा, अलग-अलग खान-पान अलग-अलग धर्म परन्तु संविधान और क़ानून एक।  
Hindi Essay continues after the Ad -


ज्ञान में अग्रणी
हमारा देश 'विश्व गुरु' रहा है। यहाँ की कला, ज्ञान-विज्ञान, ज्योतिष, आयुर्वेद संसार के प्रकाशदाता रहे हैं।इस देश में सी.वी. रमण, जगदीश चंद्र बसु, श्रीनिवास रामानुजन, अब्दुल कलाम जैसे कई प्रमुख वैज्ञानिक हुए। हमारे कई अंतराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित शैक्षिक तथा अनुसंधान संगठनों ने भौतिकी विज्ञान, चिकित्सा विज्ञान, खगोलीय विज्ञान, सभी में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है और मेरे देश का नाम रोशन किया है।  हमने बहुमुखी कर चुके हैं। विशेषतः उद्योग और विज्ञान में भारत आज विश्व का अग्रणी देश बन गया है। हमने पृथ्वी, अग्नि, नाग, त्रिशूल, मंगलयान, चंद्रयान आदि के सफल परीक्षण किए हैं। मंगल ग्रह पर पहला परीक्षण में सफलता प्राप्त करने वाला भारत विश्व का पहला ऐसा राष्ट्र बन गया है। चंद्रमा की धरती पर पानी का आविस्कार करने में भी भारत का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। भारतीय कंपनियों ने एशिया, यूरोप तथा अन्य महादेशों के अनेक कंपनियों का अधिग्रहण करने के उपरांत उनके प्रबंधन और काम-काज को सँवर कर अपनी पटुता सिद्ध कर चुके हैं। कंप्यूटर और तकनीकी ज्ञान में तो भारतीय संस्थाओं का दुनिया भर में दबदबा कायम है।
उपसंहार
इतिहास गवाह है कि आवश्यकता पड़ने पर देश की अखंडता एवं एकता के लिए भारतवासी अपने प्राणों की बाजी लगाने में भी पीछे नहीं रहे। यही मेरा और मेरे सपनों का भारत है। यही मेरी मातृभूमि है जिस पर  हम अपने सर्वस्व बलिदान कर सकते हैं और गर्व से कह सकते हैं कि -
'मेरा देश महान'
'Bharat Mera Desh Mahaan'

          

No comments:
Write comments