Class 10, Sana Sana Haath Jodi by Madhu Kankaria - NCERT Solutions of Kritika Bhag 2 - CBSE Guide for Hindi

 

Class 10, CBSE Hindi Guide - Kritika Bhag 2

साना साना हाथ जोड़ि (Sana Sana Haath Jodi)

by - Madhu Kankaria

To view NCERT solutions of earlier Question Nos 1-8 of "Sana Sana Haath Jodi", click: 

Question 9: प्राकृतिक सौंदर्य के अलौकिक आनंद में डूबी लेखिका को कौन-कौन से दृश्य झकझोर गए? 
Answer:  इस यात्रा- वृत्तांत में पूर्वोत्तर भारत के सिक्किम राज्य के राजधानी गंतोक और उसके आगे हिमालय यात्रा का वर्णन है। लेखिका हिमालय के सौंदर्य पट मुग्ध ही नहीं होती, वहाँ के निवासियों के मेहनत,अभाव,और गरीबी को भी रेखांकित करती हाई। हिमालय यात्रा के दौरान प्राकृतिक सौंदर्य के अलौकिक आनंद में वह डूबी हुई थी परंतु,कुछ ऐसे भी दृश्य आए जो उसे झकझोर गए। जैसे-
  1. वहाँ कुछ पहाड़ी औरतें जो मार्ग बनाने के लिए पत्थरों पर बैठकर पत्थर तोड़ रही थीं। वे पत्थर तोड़कर सँकरे रास्तों को चौड़ा कर रही थीं। उनके कोमल हाथों में कुदाल व हथौड़े से चाला पड़ गए थे। कईयों की पीठ पर बच्चे भी बँधे हुए थे। इनको देखकर लेकहिका को बहुत दुख हुआ। वह सोचने लगी की यह पहाड़ी औरतें अपने जान की परवाह न करते हुए सैलानियों के भ्रमण तथा मनोरंजन के लिए हिमालय की इन दुर्गम घाटियों में मार्ग बनाने का कार्य कर रही है। वे मातृत्व व श्रम-साधना साथ-साथ कर रही थीं। 
  2. दूसरी बार लेखिका की जादूई निद्रा तब भंग हुई जब उसने छोटे-छोटे पहाड़ी बच्चों को उनसे लिफ्ट माँगते देखा। मात्र सात-आठ साल के बच्चों को रोज़ तीन-चार किलोमीटर ऊँचाई की सफ़र तय करके स्कूल पढ़ने जाना पड़ता है। स्कूल के पश्चात् ये बच्चे मवेशियों को चढ़ाते हैं और कभी लकड़ियों के गट्ठर भी ढोते हैं। 
  3. एक बार लेखिका की जीप चाय के बागानों से गुज़र रही थी तब उन्होंने देखा कि नीचे-नीचे चाय के हरे-भरे बागानों में कई युवतियाँ बोकू पहने चाय की पत्तियाँ तोड़ रही थी। नदी की तरह उफान लेता उनका यौवन और श्रम से दमकता गुलाबी चेहरा। एक युवती ने चटक लाल रंग का बोकू पहन रखा था। सघन हरियाली के बीच चटक लाल रंग डूबते सूरज की स्वर्णिम आभा में कुचज इस कदर इंद्रधनुषी छटा बिखेर रहा था कि लेखिका मन्त्र-मुग्ध सी रह गई। उन्हें इतना अधिक सौंदर्य असहय लग रहा था। 

Question 10: सैलानियों को प्रकृति की अलोकिक छटा का अनुभव करवाने में किन-किन लोगों का योगदान होता है, उल्लेख करें।  
Answer: सैलानियों को प्रकृति की अलौकिक छटा का अनुभव करवाने में गाइड व ड्राइवर का महत्वपूर्ण योगदान होता है। साथ ही वहाँ के आम लोगों का भी कुछ योगदान होता है। 

Question 11: "कितना कम लेकर ये समाज को कितना अधिक वापस लौटा देती हैं।" इस कथन के आधार पर स्पष्ट करें कि आम जनता की देश की आर्थिक प्रगति में क्या भूमिका है।  
Answer:  पत्थर तोड़ती श्रमिक महिलाएँ जो पीठ पर डोको में बच्चे बाँधकर मातृत्व और श्रम-साधना साथ-साथ करती है। उनको देखकर द्रवीभूत होती लेखिका को उनके गाइड जितेन का सुझाव था कि वह देश की ऐसी आम जनता की ओर ध्यान न देकर इस स्थान विशेष के प्राकृतिक सौंदर्य को देखे। ऐसे में ही विचार मंथन के पश्चात लेखिका ने उक्त कथन कहा। लेखिका इस सत्य से परिचित है कि भारतीय समाज में ऐसी श्रमिक स्त्रियों की देन अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे घर-बार तथा बच्चे संभालने के साथ-साथ धनोपार्जन भी करती है किन्तु उनकी स्थिति नगण्य ही रहती है। इन्ही की भाँति आम जनता भी अपनी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के प्रयास में जीविका रूप में देश और समाज के लिए बहुत कुछ करते हैं। सड़के,पहाड़ी मार्ग,नदियों,पुल आदि बनाना। खेतों में अन्न उपजान,कपड़ा बुनना,खानों,कारखानों में कार्य करके अपनी सेवाओं से राष्ट्र  आर्थिक सदृढ़ता प्रदान करके उसकी रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाते हैं। विडंबना यह है कि इनका पारिश्रमिक बहुत कम होता है। मेहनतकश व्यक्ति ही सच्चे अर्थों में राष्ट्र का निर्माता होता है। देश के आर्थिक उत्थान में उसका योगदान सर्वाधिक है किन्तु वह जीवन भर अभावों से जूझता रहता है।   

Question 12: आज की पीढ़ी द्वारा प्रकृति के साथ किस तरह का खिलवाड़ किया जा रहा है? इसे रोकने में आपकी क्या भूमिका होनी चाहिए? 
Answer: (Do it yourself) 

Question 13: प्रदूषण के कारण स्नोफॉल में कमी का जिक्र किया गया है।  प्रदूषण के और कौन-कौन से दुष्परिणाम सामने आये हैं, लिखें।   
Answer:  प्रदूषण के कारण स्नोफॉल में कमी का जिक्र किया गया है। प्रदूषण के निम्नलिखित दुष्परिणाम सामने आए हैं-

  1. प्रदूषण के कारण पहाड़ी स्थानों का तापमान बढ़ गया है,जिससे स्नोफॉल कम हो गया। 
  2. प्रदूषण से वातावरण तथा वायु प्रदूषित होती है,जिसके कारण मनुष्य अनेक रोगों से गस्त है। 
  3. प्रदूषण के चलते जलवायु पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। कहीं पर बारिश अतिरिक्त हो जाती है तो किसी स्थान पर अप्रत्याशित रूप से सूखा पड़ रहा है। 
  4. धव्नि प्रदूषण से शांति भंग होती है। इससे बहरा होने का ख़तरा बढ़ जता है तथा कानों से संबंधित अनेक बीमारियाँ हो जाती है। 
  5. कई बीमार व्यक्ति शांति प्राप्त करने व अपने इलाज के लिए एकांत ढूँढते हुए पहाड़ी स्थानों पर जाते हैं,परन्तु वहाँ प्रदूषण देखकर उन्हें निराशा का सामना करना पड़ता है। 
  6. प्रदूषण के कारण मनुष्य खुशहाल तथा निरोगी जीवन से दूर हो गया है। इससे वातावरण पर बुरा प्रभाव की वजह से बहुत से प्राणी विलुप्त हो रहे हैं। 

Question 14: "कटाओ" पर किसी भी दुकान का न होना उसके लिए वरदान है।  इस कथन के पक्ष में अपनी राय व्यक्त कीजिए।  
Answer:  'कटाओ 'पर किसी भी दुकान का न होना उसके लिए वरदान है क्योंकि अभी यह पर्यटक स्थल नहीं बना। यदि कोई दुकान होती तो वहाँ सैलानियों का अधिक आगमन शुरू हो जाएगा। और वे जमा होकर खाते-पीते,गंदगी फैलाते,इससे गंदगी तथा वाहनों से प्रदूषण ही फैलता। लेखिका को केवल यही  स्थान मिला जहाँ पर वह स्नोफॉल देख पाई। इसका कारण यही था कि वहाँ प्रदूषण नहीं था। अतः 'कटाओ 'पर किसी भी दुकान का न होना उसके लिए एक प्रकार से वरदान ही है। 

Question 15: प्रकृति ने जल संचय की व्यवस्था किस प्रकार की है ? 
Answer:  प्रकृति ने जल संचय की व्यवस्था नायाब ढंग से की है। प्रकृति सर्दियों में बर्फ के रूप में जल संग्रह कर लेती है और गर्मियों में पानी के लिए जब त्राहि-त्राहि मचती है,तो उस समय यही बर्फ शिलाएँ पिघलकर जलधारा बन के नदियों को भर देती है। सचमुच प्रकृति ने जल संचय की कितनी अद्भुत व्यवस्था की है।   

Question 16: देश की सीमा पर बैठे फ़ौजी किस तरह की कठिनाइयों से जूझते हैं? उनके प्रति हमारा क्या उत्तरदायित्व होना चाहिए? 
Answer:  देश की सीमा पर,जहाँ तापमान गर्मी में भी माइनस 15 डिग्री सेलसियस होता है, उस कड़कड़ाती ठंड फ़ौजी पहरा देते हैं जब कि हम वहाँ पर एक मिनट भी नहीं रूक सकते। हमारे फ़ौजी सर्दी तथा गर्मी में वहीं रहकर देश की रक्षा करते रहते हैं ताकि हम चैन की नींद सो सकें। ये  जवान हर पल कठिनाइयों से झूझते हैं और अपनी जान हथेली पर रखकर जीते हैं। 
हमें सदा उनकी सलामती की दुआ करनी चाहिए। उनके परिवारवालों के साथ हमेशा सहानुभूति, प्यार व सम्मान के साथ पेश आना चाहिए।     


     Scope of further study
  • Solutions of CBSE sample (additional) questions on this chapter (under process) 

1 comment:
Write comments