Class VII, NCERT Hindi (Solutions of CBSE Sample Questions)
Chapter 6, Vasant (Basant) Bhag 2 - रक्त और हमारा शरीर
Question 1: रक्त को कितने भागों में बाँटा जा सकता है? प्लेटलैट कण कैसे होते हैं और कहाँ पाए जाते हैं?
Solution: रक्त को दो भागों में बाँटा जा सकता है। एक भाग जो तरल होता है उसे प्लाज़्मा कहते हैं।और दूसरा भाग में कई प्रकार कण जैसे - लाल, सफ़ेद कण तथा प्लेटलैट कण पाए जाते हैं।
प्लेटलैट कण रक्त में ही पाए जाते हैं। इनका कोई रंग नहीं होता तथा यह प्लाज्मा में तैरते रहते हैं।
Question 2: रक्त कणों का निर्माण कैसे होता है?
Solution: रक्त कणों का निर्माण हड्डियों के बीच पाए जानेवाले मज्जा में होता है। इन कणों के निर्माण के लिए कई प्रकार के तत्वों जैसे - प्रोटीन, लौह, विटामिन आदि की आवश्यकता होती है जो मनुष्य को पौष्टिक आहार से प्राप्त होता है।
Question 3: रक्त में पाए जानेवाले विभिन्न प्रकार के कण हमारे शरीर में क्या कार्य करते हैं?
Solution: रक्त में तीन प्रकार के कण पाए जाते हैं - सफ़ेद रक्त कण, लाल रक्त कण और बिम्बाणु यानि, प्लेटलैट कण जिनका कोई रंग नहीं होता। यह रक्त कण हमारे शरीर में अलग-अलग कार्य करते हैं जैसे -
१. लाल रक्त कण: इन कणों के कारण ही रक्त लाल रंग का दिखाई देता है। ये दिन-रात शरीर के लिए काम करते हैं। साँस लेने पर साफ़ हवा से जो ऑक्सीजन शरीर में जाती हैं ये कण ही उसे पूरे शरीर में फैलाते हैं।
२. सफेद रक्त कण: ये शरीर में रोगाणुओं को प्रवेश नहीं करने देते व बहुत-सी बीमारियों से हमें बचातें हैं।
३. बिम्बाणु (प्लेटलैट कण): यह कण शरीर के किसी भी भाग में चोट लगने पर रक्त जमाव का कार्य करते हैं।
Also Read


No comments:
Write comments