CBSE Sample Questions for Class 7, Papa Kho Gaye by Vijay Tendulkar - Chapter 7 NCERT Hindi Vasant Bhag 2

 

Class 7, Papa Kho Gaye by Vijay Tendulkar

Chapter 7, NCERT Hindi Vasant Bhag 2

Extra important CBSE sample questions with solutions - NCERT Guide

पापा खो गए

7th Vasant Bhag 2, NCERT Hindi CBSE Sample Questions (1 - 2 Marks)

1. खंभे को बरसात की रातें अच्छी क्यों नहीं लगती ?
Solution: खंभे को बरसात की रातें इसलिए अच्छी नहीं लगती क्योंकि बरसात की रातों में रात भर भींगने के साथ-साथ बादलों से आनेवाली पानी की मार भी खानी पड़ती थी।

2. बरसात और तेज़ हवा में खंभे को क्या सावधानी बरतनी पड़ती है ?
Solution: बरसात और तेज़ हवा में खंभे को एक टाँग पर खड़े रहकर अपने साथ लगे हुए बल्ब को कसकर पकड़के रखना पड़ता था।

3. इस नाटक में लड़की को क्या सपना जैसा लगता है ?
Solution: लड़की को लैटरबक्स, पेड़, खंभे व कौए का बोलना सपने-सा लगा।

4. 'पापा खो गए' नाटक में बच्ची किस लिए डरी हुई है ?
Solution: जब बच्ची ने अपने आपको एक अंजान अँधेरे जगह पर पाया, जहाँ उसके माता-पिता भी उसके साथ नहीं थे तो उसे डर लगने लगा।

5. 'पापा खो गए' नाटक के मुख्य पात्रों के नाम बताइए।
Solution: 'पापा खो गए' नाटक के मुख्य पात्र बिजली का खंभा, कौआ, पेड़, लैटरबक्स, नाचने वाली, दुष्ट आदमी और एक छोटी लड़की हैं।

6. कौए की नींद कौन खराब कर रहा था ?
Answer: लैटरबक्स। मीठी-मीठी आवाज़ें लगाकर लैटरबक्स कौए की नींद खराब कर रहा था।

7. लैटरबक्स को किस बात की चिंता सताती है ?
Answer: जब हैडमास्टर परीक्षित नामक एक लड़के के पिता को शिकायती पत्र भेजता है तो लैटरबक्स उस पत्र को पढ़ लेता है। उसे पत्र पढ़कर यह चिंता होती है कि बच्चे यह क्यों नहीं सोचते कि उनके पिता कितनी मुश्किल से धन कमाकर उन्हें पढ़ा रहे हैं।

8. लैटरबक्स हैडमास्टर क्यों बनना चाहता है ?
Solution: लैटरबक्स हैडमास्टर इसलिए बनना चाहता है ताकि वह परीक्षित जैसे बच्चों को सही राह पर ला सके।


7th Vasant Bhag 2, NCERT Hindi CBSE Sample Questions (3 - 5 Marks)

9. पापा खो गए नाटक में पेड़ ने अपने बारे में क्या विचार प्रस्तुत किए हैं ?
Answer: इस नाटक में पेड़ ने अपने बारे में कहा कि उसका जन्म उसी जगह समुद्र किनारे हुआ था। तब वहाँ ऊँचे-ऊँचे मकान नहीं थे, वह सिनेमा का पोस्टर व उसमें नाचने वाली भी नहीं थी। वहाँ सामने सिर्फ समुद्र था जिसके चलते पेड़ को तब बहुत अकेलापन बोध होता था।

10. कौआ समाज में होनेवाली समकालीन घटनाओं की जानकारी कैसे रखता है ?
Solution: कौआ पूरा दिन उड़ - उड़ कर एक स्थान से दूसरे स्थान घूमता रहता था जिसके चलते उसे समाज में होनेवाली सारी घटनाओं की जानकारी रहती थी।  

11. लड़की दुष्ट व्यक्ति के जाल से कैसे बची ?
Solution: जब वह दुष्ट आदमी भोजन करके वापिस आया तो बच्ची को अपने स्थान पर न पाकर परेशान हो गया। इससे पहले कि वह उस लड़की को ढूँढ़े, कौए ने भूत-भूत कहकर चिल्लाना शुरू कर दिया। इससे वह दुष्ट आदमी डर जाता है। इतने में कौए के साथ पेड़, खंभा व लैटरबक्स भी भूत-भूत चिल्लाने लगे। फलस्वरूप वह आदमी इतना डर जाता है कि बच्ची का विचार छोड़ स्वयं जान बचाकर भाग जाता है। और इस तरह बच्ची उसके चंगुल से बच जाती है।

12. "पापा खो गए" नाटक के माध्यम से लेखक क्या संदेश देना चाहते हैं ?
Answer: "पापा खो गए" एक लघु नाटिका है जो एक काल्पनिक कहानी पर आधारित है। इसके माध्यम से मराठी के सुप्रसिद्ध कथाकार विजय तेंदुलकर यही संदेश देना चाहा है कि किस प्रकार से यह प्रकृति और इसकी सजीव व निर्जीव पदार्थ सभी मनुष्य के सहायक होते हैं। 

Papa Kho Gaye - Must Study

Papa Kho Gaye by Vijay Tendulkar - CBSE Class 7 Hindi Vasant Bhag 2 - NCERT Answers

No comments:
Write comments