Solutions of Vasant Bhag-2, CBSE Board Class 7 Ncert Hindi, दादी माँ

 

Solutions of Cbse Ncert Hindi Textbook Exercise

Class VII, Vasant (Basant) Bhag - 2

दादी माँ
पाठ्यपुस्तक के प्रश्न अभ्यास

कहानी से
प्रश्न १: लेखक को अपनी दादी माँ की याद के साथ-साथ बचपन की और किन-किन बातों की याद आ जाती है?
 
उत्तर: जब लेखक को मालूम हुआ कि दादी माँ की मृत्यु हो गयी है तो उसके सामने दादी माँ की यादें सजीव हो उठीं। साथ ही उसे अपने बचपन की स्मृतियाँ-गंधपूर्ण झाग्भारे जलाशयों में कूदना, बीमार होने पर दादी का दिन-रात सेवा करना, किशन भैया की शादी पर औरतों द्वारा किए जानेवाले गीत और अभिनय के समय चादर ओढ़कर सोना और पकड़े जाना आदि भी याद आ जाती हैं।


प्रश्न २: दादा की मृत्यु के बाद लेखक के घर की आर्थिक स्थिति ख़राब क्यों हो गयी थी?

 
उत्तर: दादा की मृत्यु के पश्चात् लेखक की आर्थिक स्थिति ख़राब हो गयी क्योंकि पिताजी व भैया ने धन का सही उपयोग न किया। ग़लत मित्रों की संगती से सारा धन नष्ट कर डाला। दादा के श्राद्ध में भी दादी माँ के मना करने पर भी पिताजी ने अपार संपत्ति व्यय की।


प्रश्न ३: दादी माँ के स्वभाव का कौन सा पक्ष आपको सबसे अच्छा लगता है?

 
उत्तर: दादी माँ के स्वभाव का सेवा, संरक्षण, परोपोकारी व सरल स्वभाव आदि का पक्ष हमें सबसे अच्छा लगता है क्योंकि इन्हीं के कारण ही वे दूसरों का मन जीतने में सदा सफल रहीं।

भाषा की बात
प्रश्न १: वाक्य में प्रयोग कीजिये।

 
उत्तर:
बर्फ-सा ठंडा शरीर -
बुखार उतारते ही उसका शरीर बर्फ-सा ठंडा हो गया।
मिश्री-सी मीठी - बच्चों की मिश्री-सी मीठी बातें कानों को बहुत आनंद देती हैं।
हल्दी-सा पीला - घर की परेशानियाँ झेलते-झेलते रमन इतना कमजोर हो गया कि उसका रंग हल्दी-सा पीला लगने लगा है।
सागर-सा गहरा - कबीर का ज्ञान सागर-सा गहरा था।
अन्य परीक्षापयोगी प्रश्न
प्रश्न : दादी माँ का व्यक्तित्य कैसा था?


उत्तर: दुबले-पतले शरीर पर सफ़ेद किनारीहीन धोती, जूट से सफ़ेद बाल, बालों से ताजे टपकते जल की बूँदें व प्रेम बरसाती मूर्ती थीं दादी माँ।

1 comment:
Write comments