Class 8 Cbse Ncert Hindi | यह सबसे कठिन समय नहीं - Vasant Bhag 3 (CCE type solutions)

 

CBSE Board, Class VIII, NCERT Hindi Basant Bhag 3 Exercise Answers
प्रश्न - अभ्यास (पाठ से)
प्रश्न १: "यह कठिन समय नहीं हैं" यह बताने के लिए कविता में कौन- कौन से तर्क प्रस्तुत किए गए है? स्पष्ट कीजिये।
उत्तर: "यह कठिन समय नहीं है" बताने के लिए कविता में निम्नलिखित तर्क प्रस्तुत किए गए हैं-
  चिडिया की चोंच में अभी भी तिनका दबा है।
  चिड़िया की उड़ान में कोई बाधा नहीं है।
  स्टेशन पर रेलगाड़ियों का आवागमन जारी है।
  लोग एक-दूसरे की प्रतीक्षा करते हैं।
  लोगों को दूसरों की कुशलता की चिंता रहती है।
  बूढ़ी नानी अभी बच्चों को कहानियाँ सुनाती है।
प्रश्न २: चिड़िया चोंच में तिनका दबाकर उड़ने की तैयारी में क्यों है? वह तिनकों का क्या करती होगी? लिखिये।
उत्तर: चिड़िया चोंच में तिनका दबाकर उड़ने की तैयारी में इसलिए है ताकि वह उस तिनके को अपने घोंसले तक ले जा सके। वह उस तिनके से अपने घोंसले को मजबूत करती होगी या उस तिनके से अपने और अपने परिवार के लिए नया घोंसला बना सके। 

Additional Sample Questions 

No comments:
Write comments