Suryakant Tripathi Nirala - NCERT Solutions of Class 10 CBSE Hindi Kshitij Bhag 2 - Utsah (उत्साह)

 

Class 10 CBSE Hindi Kshitij Bhag 2 - NCERT Solutions

Suryakant Tripathi 'Nirala' (सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला')

UTSAH (उत्साह) 

NCERT solutions / NCERT answers of Kshitij chapter exercise questions

प्रश्न १. कवि बादल से फुहार, रिमझिम या बरसने के स्थान पर गरजने के लिए कहता है, क्यों ?
Answerकवि बादल से फुहार, रिमझिम या बरसने के स्थान पर गरजने के लिए इसलिए कहता है क्योंकि, कवि बादलों के माध्यम से समाज में जो क्रांति, नवीनता का चेतना एवं उत्साह का संचार करना चाहते हैं, वह बादलों के फुहार, रिमझिम या बरसने से संभव नहीं है। ऐसे परिवर्तन के लिए बादलों की ज़मीन से आसमान तक गुँजा देनेवाली तेज गर्जना की ही आवश्यकता है।          

प्रश्न २.  कविता का शीर्षक उत्साह क्यों रखा गया है?
Answer: कविता का शीर्षक उत्साह रखने का मुख्य कारण यह है कि इस कविता में कवि बादल के माध्यम से समाज में क्रांति और उत्साह की भावना उत्पन्न कर एक महान परिवर्तन लाना चाहते हैं। कवि ने बादलों से गरजने का आह्वान है, जो बादलों के मोहक स्वरुप के स्थान पर उनके उत्साह को प्रदर्शित है। 'उत्साह' शीर्षक कविता का मुख्य विषय को अभिव्यक्त करता है जिसके कारण इसे एक सार्थक शीर्षक कहा जा सकता है।

प्रश्न ३. कविता में बादल किन-किन अर्थों की ओर संकेत करता है?
Answer 'उत्साह' कविता में मुख्यतः बादलों के दो रूपों का वर्णन किया गया है। एक ओर बादल अपने भयंकर रूप एवं तीव्र गर्जन से समाज क्रांति एवं चेतना का संचार कर परिवर्तन लाता है, तो दुसरे रूप में वह जल वर्षा कर गर्मी से तपती धरती एवं पीड़ित-प्यासे जनों की आकांक्षा को पूरा करती है। पानी बरसा कर वह लोगों की व्याकुलता दूर करती है तथा धरती को शीतलता प्रदान करती है।  
कविता में बादलों को लोक-कल्याण के कार्य करने के लिए उत्साहित किया गया है। कविता में बादल एक अनंत सत्ता के वाहक के रूप में भी संकेतित है।            

प्रश्न ४. शब्दों का ऐसा प्रयोग जिससे कविता के किसी खास भाव या दृश्य में ध्यानात्मक प्रभाव पैदा हो, नाव-सौंदर्य कहलाता है।  उत्साह (Utsah) कविता में ऐसे कौन से शब्द हैं जिसमें नाव-सौंदर्य मौजूद हैं, छाँटकर लिखें। 
Answer: (क) घेर घेर घोर गगन, धाराधर ओ!
(ख) ललित ललित, काले घुँघराले,
(ग) विकल विकल, उन्मन थे उन्मन 

Also study CBSE sample very important questions from Surykanth Tripathi 'Nirala' - UTSAH kavy of Class 10 NCERT Hindi Kshitij Bhag 2         

Utsah - Hindi Poem by Suryakant Tripathi Nirala from Ncert Kshitij Bhag 2 - CBSE Sample Questions for Class 10

No comments:
Write comments