Formative Assessment-III CBSE Xth NCERT Hindi Course A | Guess Paper-2 | Class 10, CCE type F 3 Hindi Sample Questions Paper

 

Class 10, Hindi (A) हिंदी
FORMATIVE ASSESSMENT - III (F 3)
(CBSE Board CCE pattern) 
 Sample Questions Paper-2 | Guess Paper-2 
(Based on NCERT Hindi A Course)
Time: 11/2 Hrs.
Maximum Marks: 40                                                                                                      
खंड - क
१. निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर नीचे पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए|
यश है या न वैभव है, मान है न सरमाया 
जितना ही दौड़ा तू उतनाही भरमाया |
प्रभुता का शरण - बिम्ब केवल मृगतृष्णा है,
हर चंद्रिका में छिपी एक रात कृष्णा है |
जो है यथार्थ कठिन उसका तू कर पूजन 
छाया मत छूना 
मन, होगा दुःख दूना |
(क) कवि ने यश, वैभव, मान आदि को किसके समान बताया है?         [2]
(ख) मृगतृष्णा किसे कहते हैं ? काव्यांश में इसका प्रयोग किस अर्थ में हुआ है ?   [2]
(ग) प्रत्येक चन्द्रिका में काली रात कैसे छिपी रहती है ?       [2]
(घ) व्यक्ति को कठिन यथार्थ का पूजन क्यों करना चाहिए?   [2]
(गं) कवि क्या सन्देश देना चाहते है?         [२]
२. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर निबंध लिखिए |     [5]
(क) राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता 
(ख) विज्ञान के बढ़ते चरण 
(ग) दहेज़ प्रथा एक अभिशाप 
३. छात्रवृत्ति लेने के लिए शिक्षा उपनिदेश को एक आवेदन पत्र लिखिए |   [5]
या 
अपने क्षेत्र में पेयजल की समुचित व्यवस्था हेतु नगर निगम अधिकारी को शिकायती पत्र लिखिए |
४. प्रश्नों के उत्तर दीजिये |                       [2 x 3 = 6]
(क) लेखिका 'माया' और 'छाया' के अनूठे खेल को देखकर किस मनःस्थिति में पहुँचती जा रही थी ?
(ख) प्रेयर व्हील के बारे में क्या कहा जाता है ? इसे देखकर लेखिका के मन में क्या बात आती है ?
(ग) कटाओं के आकर्षक दृश्य को देखकर लेखिका क्या अनुभव कर रही थी ? 
Class 10, Hindi (A) हिंदी

FORMATIVE ASSESSMENT - III (F 3)

(CBSE Board CCE pattern) 
 Sample Questions Paper-2 | Guess Paper-2
(Based on NCERT Hindi A Course)
 खंड - ख 
५. बहुविकल्पीय प्रश्न -     [4]
(i) संयुक्त वाक्य में 
   (क) दो वाक्य होते हैं    (ख) दो उपवाक्य होते हैं 
   (ग) विधेय नहीं होता    (घ) दो विधेय होते हैं 
(ii) संयुक्त वाक्य में दोनों उपवाक्य -
   (क) एक दूसरे पर आश्रित होते हैं    (ख) एक दूसरे से स्वतंत्र होते हैं 
   (ग) पहला उपवाक्य मुख्य तथा दूसरा गौण होता है  (घ) उपर्युक्त सभी रहे हैं |
(iii) मैंने एक व्यक्ति देखा . . . . . . (मिश्र वाक्य) 
   (क) वह लंबा था |  (ख) जो बहुत लंबा था |
   (ग) लंबा था   (घ) इनमें से कोई नहीं |
(iv) मैंने एक मोटा   (सरल)
   (क) और ताजा सांड देखा   (ख) परंतु ताजा सांड देखा 
   (ग) देखा  (घ) इनमें से कोई नहीं | 
६. रेखांकित का पद परिचय दीजिये -          [2]
(क) मैं कल बीमार था, इसलिए विद्यालय नहीं आया |
(ख) मोहन धीरे-धीरे चलता है |
Class X, Hindi (A) हिंदी

FORMATIVE ASSESSMENT - III (F 3)

(CBSE Board CCE pattern) 
 Sample Questions Paper-2 | Guess Paper-2
(Based on NCERT Hindi A Course) 
खंड - ग
७. प्रश्नों के उत्तर दीजिये |   [2 x 4 = 8]
(क) कवि ने बच्चे की मुस्कान के सौन्दर्य को किन-किन बिम्बों के माध्यम से व्यक्त किया है ?
(ख) फाठेर के रचनात्मक कार्यों पर प्रकाश डालिए |
(ग) वह कौन-सी घटना थी जिसके बारे में सुनने पर लेखिका को अपनी आँखों पार्ट विश्वास हो पाया और न कानों पर |
(घ) स्त्री शिक्षा - विरोधी लोगों द्वारा दिए गए तर्कों का वर्णन कीजिये | 

      

No comments:
Write comments